Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-27

Giridih News: गिरिडीह में “रेड लाइट” का भंडाफोड़, नौकरी के बहाने बुलाकर जुड़वां बहनों से जबरन देह व्यापार, फोन कॉल से खुली पोल!

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार कराने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पचंबा थाना क्षेत्र के बोडो इलाके में हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो नाबालिग जुड़वां बहनों को सुरक्षित बरामद किया, जबकि पूरे नेटवर्क की कथित मास्टरमाइंड महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

फोन कॉल ने खोला राज, पुलिस ने तुरंत मारी रेड
पुलिस के अनुसार दोनों लड़कियों ने किसी तरह मौका निकालकर फोन के जरिए मदद मांगी थी। सूचना मिलते ही पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी कर दोनों नाबालिगों को मुक्त कराया। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें जबरन कमरे में बंद रखकर देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा था।

छापेमारी की भनक लगते ही फरार हुई महिला
पुलिस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही आरोपी महिला मौके से फरार हो गई थी, लेकिन बाद में जांच के आधार पर उसे सिरसिया इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस फिलहाल आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे गिरोह की जानकारी जल्द सामने लाई जाएगी।

जुड़वां बहनों ने सुनाई दर्दनाक आपबीती
बरामद लड़कियों ने बताया कि उन्हें नौकरी और काम दिलाने का झांसा देकर गिरिडीह लाया गया था। यहां आने के बाद उनसे जबरदस्ती अश्लील काम कराया जाने लगा। जब उन्होंने घर लौटने की बात कही तो आरोपी महिला ने गाली-गलौज कर उन्हें डराया और बाहर निकलने से रोक दिया। लड़कियों के मुताबिक वे करीब 15 दिनों से बोडो इलाके में बंधक बनाकर रखी गई थीं।

नौकरी के नाम पर लड़कियों की तस्करी का शक
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी महिला गांव की अन्य लड़कियों को भी नौकरी का लालच देकर शहर लाती थी और अलग-अलग जगहों पर भेजती थी। विरोध करने पर लड़कियों को प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस रैकेट का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !