Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-27

Ranchi News : JPSC पात्रता परीक्षा 14 जून को, 10 जून से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

Ranchi News : JPSC ने झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 को लेकर परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार विषय-शिक्षा कोड-009 और उर्दू कोड-023 की परीक्षा 14 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।परीक्षा रांची जिला मुख्यालय में आयोजित होगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है।


10 जून से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी


आयोग ने बताया कि दोनों विषयों के अभ्यर्थी 10 जून 2026 से अपना प्रवेश पत्र और उपस्थिति पत्रक डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के OTR लिंक के माध्यम से लॉगिन करना होगा।

आयोग ने अभ्यर्थियों को समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !