Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-27

Ranchi News : रांची में फर्जी नगर निगम कर्मियों का गिरोह सक्रिय, घरों से गायब हो रहे वाटर मीटर

Ranchi News : राजधानी रांची के मोरहाबादी, कोकर, बरियातु और डीआईजी ग्राउंड इलाके में फर्जी नगर निगम कर्मियों द्वारा वाटर मीटर चोरी करने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ लोग खुद को नगर निगम कर्मचारी बताकर घरों में पहुंच रहे हैं और मौका मिलते ही वाटर मीटर व पाइप काटकर फरार हो जा रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक पिछले वर्ष रांची नगर निगम द्वारा पाइपलाइन के जरिए जलापूर्ति शुरू करने के लिए कई इलाकों में वाटर कनेक्शन और वाटर मीटर लगाए गए थे। अब इन्हीं मीटरों को निशाना बनाया जा रहा है।


पेन-कॉपी मंगाकर चुरा ले जा रहे मीटर, मोहल्लों में बढ़ी चिंता, कार्रवाई की मांग


स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे दो व्यक्ति घर पहुंचे और खुद को नगर निगम का कर्मचारी बताया। उन्होंने कहा कि जल्द ही पानी का कनेक्शन चालू किया जाएगा और इसके लिए जरूरी जानकारी दर्ज करनी है।

इसके बाद उन्होंने घर के लोगों से पेन और कॉपी लाने को कहा। जब घर के लोग कुछ देर के लिए अंदर गए, तब तक दोनों आरोपी वहां से फरार हो चुके थे।

बाद में जांच करने पर पता चला कि घर में लगा वाटर मीटर और उससे जुड़ा पाइप काटकर ले जाया गया है। स्थानीय लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर घटना की पुष्टि की है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे फर्जी कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और मोहल्लों में सतर्कता बढ़ाने की मांग की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !