Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-27

Jharkhand News: तिलैया हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत का मामला NHRC पहुंचा, निष्पक्ष जांच की मांग

Jharkhand News: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) तक अब तिलैया स्थित एक स्कूल हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत का मामला पहुंच गया है. बाल अधिकार फाउंडेशन ने घटना को गंभीर बताते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

एक महीने पहले ही हॉस्टल में रहने आया था छात्र
फाउंडेशन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मृतक छात्र उदित राज 10वीं कक्षा का छात्र था और हाल ही में सेक्रेड हार्ट स्कूल  के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था. बताया गया है कि वह पिछले करीब एक महीने से तिलैया थाना क्षेत्र स्थित हॉस्टल में रह रहा था.

परिजनों से मिलने के कुछ देर बाद हुई घटना
आवेदन में उल्लेख किया गया है कि 3 मई की शाम छात्र का बड़ा भाई और एक अन्य परिजन उससे मिलने हॉस्टल पहुंचे थे. इस दौरान छात्र ने कथित तौर पर प्रताड़ना से जुड़ी बातें बताई थीं. इसके कुछ समय बाद परिजनों को हॉस्टल के एक छात्र ने फोन कर घटना की सूचना दी.

हॉस्टल प्रबंधन की भूमिका पर उठे सवाल
परिजनों के हॉस्टल पहुंचने पर छात्र का शव जमीन पर पड़ा मिला. फाउंडेशन ने आरोप लगाया है कि परिसर में वाहन उपलब्ध होने के बावजूद छात्र को अस्पताल ले जाने की कोशिश नहीं की गई. संस्था ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए हॉस्टल प्रशासन की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

आरोपियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग
चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन ने NHRC से मांग की है कि पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई हो. इसके अलावा हॉस्टल में रह रहे अन्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके बयान बाल कल्याण समिति के समक्ष दर्ज कराने की भी मांग की गई है.

वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी गई शिकायत
फाउंडेशन ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए शिकायत की प्रतिलिपि झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, सीआईडी और कोडरमा जिला प्रशासन को भी भेजी है. फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर लोगों की नजर बनी हुई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !