Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2026-05-27

IPL 2026: एलिमिनेटर में आर-पार की जंग, न्यू चंडीगढ़ में रन बरसाएंगे बल्लेबाज या चलेगा गेंदबाजों का जादू

IPL 2026: IPL 2026 के एलिमिनेटर का मुकाबला आज 27 मई को Sunrisers Hyderabad और Rajasthan Royals के बीच खेला जाएगा। हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा, जबकि जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में Gujarat Titans से भिड़ेगी। ऐसे में न्यू चंडीगढ़ का यह मुकाबला करो या मरो वाला होने जा रहा है।

महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की पसंदीदा
Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium में अब तक IPL के 15 मुकाबले खेले गए हैं और यहां पहली पारी का औसत स्कोर 181 रन रहा है। खास बात ये है कि दूसरी पारी में टीमें और बेहतर बल्लेबाजी करती दिखी हैं, जिससे साफ है कि इस मैदान पर रन चेज करना आसान माना जाता है। यहां 8 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है, जबकि 7 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को सफलता मिली है।

टॉस बनेगा गेम चेंजर, गेंदबाजों पर रहेगा दबाव
इस मैदान पर टॉस की भूमिका काफी अहम रही है। 15 में से 10 मुकाबले टॉस जीतने वाली टीम ने अपने नाम किए हैं। गेंदबाजों की बात करें तो यहां 9.31 की इकॉनमी से रन पड़े हैं, यानी बल्लेबाजों का दबदबा साफ नजर आता है। हालांकि पेसर्स को यहां लगभग 65 फीसदी विकेट मिले हैं, जबकि स्पिनर्स भी 35 फीसदी विकेट लेकर असर छोड़ते रहे हैं। ऐसे में नई गेंद और मिडिल ओवर्स दोनों ही मैच का रुख तय कर सकते हैं।

अभिषेक बनाम वैभव, हेड बनाम जायसवाल, आज दिखेगी स्टार्स की जंग
इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में बल्लेबाजों की टक्कर सबसे ज्यादा रोमांचक रहने वाली है। Abhishek Sharma और Vaibhav Suryavanshi की विस्फोटक बल्लेबाजी फैंस का मनोरंजन कर सकती है। वहीं Travis Head और Yashasvi Jaiswal की ओपनिंग भिड़ंत भी खास होगी। इसके अलावा Ishan Kishan और Dhruv Jurel के बीच भी शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !