Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-27

Jamshedpur Crime News: टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर-नकदी बरामद

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने रात्रि गश्ती और निगरानी अभियान तेज कर दिया है। इसी अभियान के दौरान टेल्को थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बंद घर में चोरी की कोशिश कर रहे आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
घटना 26 और 27 मई की दरम्यानी रात की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एलएफएस स्कूल के सामने स्थित क्वार्टर नंबर K3/158 में दो संदिग्ध युवक बंद घर में घुसे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां घर के बाहर एक स्प्लेंडर बाइक खड़ी मिली। जांच के दौरान पाया गया कि दोनों युवक घर के अंदर ग्रिल के पास ताला काटने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस को देखते ही एक आरोपी पीछे के रास्ते भाग निकला, जबकि दूसरे आरोपी को मौके पर ही ताला काटते हुए दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम कुमार उर्फ छोटू (28) के रूप में हुई है, जो नामदा बस्ती स्थित न्यू विकास कॉलोनी का निवासी है।

पूछताछ में आरोपी ने अपने फरार साथी का नाम मो. राजू उर्फ जीवन बनर्जी उर्फ विजय मुंडा बताया है। दोनों ने बिष्टुपुर, सीतारामडेरा, बागबेड़ा और टेल्को थाना क्षेत्रों में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, 58,130 रुपये नकद, ताला काटने के उपकरण, कटा हुआ ताला और एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। जांच में बाइक पर लगा नंबर प्लेट भी फर्जी पाया गया।

पुलिस के अनुसार शुभम कुमार के खिलाफ पहले भी सोनारी थाना में चोरी का मामला दर्ज है। वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !