Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-28

Bangladesh Viral Buffalo: बांग्लादेश में डोनाल्ड ट्रंप नाम के भैंसे की चर्चा, सरकार ने कुर्बानी से बचाकर चिड़ियाघर भेजा

Bangladesh Viral Buffalo: बांग्लादेश में ईद-उल-अजहा से ठीक पहले एक अनोखा भैंसा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। "डोनाल्ड ट्रंप" नाम से मशहूर इस दुर्लभ एल्बिनो भैंसे को अब कुर्बान नहीं किया जाएगा। सरकार ने उसकी लोकप्रियता और दुर्लभता को देखते हुए उसे राष्ट्रीय चिड़ियाघर में रखने का फैसला लिया है।

सफेद रंग और सुनहरे बालों जैसी लटों ने खींचा लोगों का ध्यान
भैंसे का पूरा शरीर सफेद रंग का है और उसके सिर पर सुनहरे बालों जैसी लहराती लटें हैं। इसी वजह से लोग उसकी तुलना "डोनाल्ड ट्रंप" के हेयरस्टाइल से करने लगे। भैंसे के मालिक ने भी मजाकिया अंदाज में उसका नाम "डोनाल्ड ट्रंप" रख दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटो और वीडियो
भैंसे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। लोग दूर-दूर से उसे देखने पहुंचने लगे। उसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि मामला सरकार तक पहुंच गया, जिसके बाद प्रशासन ने उसे सुरक्षित रखने का निर्णय लिया।
अब यह अनोखा भैंसा राष्ट्रीय चिड़ियाघर में रखा जाएगा, जहां लोग उसे देख सकेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !