Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-28

Jamshedpur News : निजी स्कूलों की फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड हस्ताक्षर अभियान और भिक्षाटन कार्यक्रम शुरू

Jamshedpur News : निजी स्कूलों में फीस के नाम पर कथित उगाही के खिलाफ झारखंड शिक्षा उत्थान समिति ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। समिति की ओर से आज से पोस्टकार्ड हस्ताक्षर अभियान और भिक्षाटन कार्यक्रम शुरू किया गया। अभियान की शुरुआत चंद्रगुप्ता सिंह ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक और समिति के सदस्य मौजूद रहे।


“फीस वृद्धि से अभिभावकों पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ”


समिति के क्रांति सिंह ने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा लगातार बढ़ाई जा रही फीस से अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इसे लेकर राज्यभर में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब दो लाख पोस्टकार्ड हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से सरकार तक अभिभावकों की आवाज पहुंचाई जाएगी। वहीं भिक्षाटन कार्यक्रम के जरिए भी विरोध दर्ज कराया जाएगा।


मुख्यमंत्री को सौंपे जाएंगे हस्ताक्षरयुक्त पोस्टकार्ड


समिति ने सरकार से निजी स्कूलों की फीस संरचना पर नियंत्रण लगाने और अभिभावकों को राहत देने की मांग की है। समिति के सदस्यों ने कहा कि अभियान के तहत पैदल यात्रा निकालकर मुख्यमंत्री को हस्ताक्षर किए हुए पोस्टकार्ड सौंपे जाएंगे, ताकि अभिभावकों की समस्याओं से सरकार को अवगत कराया जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !