Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-28

Eid-ul-Adha 2026: ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Eid-ul-Adha 2026: देशभर में आज ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं ने देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम समुदाय को शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने अपने संदेश में प्रेम, भाईचारे, त्याग और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बताया त्याग और समर्पण का पर्व
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर संदेश जारी करते हुए कहा कि ईद-उल-अजहा समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व लोगों को मानवता और जरूरतमंदों की सेवा करने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रपति ने देशवासियों से समाज में प्रेम और समरसता को मजबूत करने की अपील की।

उपराष्ट्रपति ने देश में शांति और खुशहाली की कामना की
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-अजहा का यह पावन अवसर सभी के जीवन में शांति, खुशी और सद्भाव लेकर आए। उन्होंने कहा कि यह त्योहार समाज में भाईचारे और एकता की भावना को और मजबूत करने का काम करता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बकरीद की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि यह पर्व समाज में भाईचारे और खुशियों की भावना को और मजबूत करे। प्रधानमंत्री ने सभी लोगों के अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और समृद्धि की कामना की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिया सौहार्द का संदेश
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संदेश में कहा कि ईद का यह अवसर देश में अमन, खुशहाली और आपसी सद्भाव को बढ़ावा दे। उन्होंने लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और समृद्ध जीवन की कामना भी की।

केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ईद-उल-अजहा का यह पवित्र पर्व लोगों के जीवन में एकता, करुणा और खुशियां लेकर आए। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश फैलाए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, आस्था, करुणा और क्षमा जैसे मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में भाईचारे और एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने लोगों के जीवन में प्रेम, शांति और खुशहाली की कामना की। वहीं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि देश में हमेशा अमन, मोहब्बत और भाईचारा बना रहे, यही इस पर्व का सबसे बड़ा संदेश है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !