Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-28

Ranchi News: टाइप-1 डायबिटीज से जूझ रही मासूम बेबी मरांडी की मदद को आगे आए स्वास्थ्य मंत्री

Ranchi News: रांची में टाइप-1 डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित 5 वर्षीय बेबी मरांडी के इलाज के लिए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सहायता का आश्वासन दिया है. गुरुवार को बच्ची अपने परिजनों के साथ मंत्री से मिलने पहुंची, जहां परिवार ने इलाज में सहयोग की मांग की.

मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने बच्ची की स्थिति और परिवार की परेशानियों को गंभीरता से सुना. उन्होंने कहा कि मासूम बच्ची की हालत देखकर वह भावुक हो गए और उसके बेहतर इलाज के लिए हरसंभव मदद की जाएगी.

इरफान अंसारी ने बताया कि इस बीमारी के इलाज को लेकर सरकारी स्तर पर सीमित व्यवस्थाएं हैं, फिर भी वह व्यक्तिगत स्तर पर विशेष पहल कर बच्ची को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे.

उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेबी मरांडी के इलाज में पूरा सहयोग किया जाएगा, ताकि वह जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !