Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-28

Jharkhand News: 29 मई को चाईबासा जाएंगे सीआरपीएफ डीजी, नक्सल ऑपरेशन की करेंगे समीक्षा

Jharkhand News: सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञान प्रताप सिंह 29 मई को पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा दौरे पर पहुंचेंगे. इस दौरान वह कोल्हान क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सुरक्षा अभियान की समीक्षा करेंगे.

जानकारी के मुताबिक दौरे के दौरान डीजी सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. बैठक में नक्सल विरोधी अभियान की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा रणनीति और आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी.

सूत्रों के अनुसार इस बैठक में सीआरपीएफ और राज्य पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे. अधिकारियों के साथ अभियान की प्रगति और ऑपरेशन को और प्रभावी बनाने के उपायों पर भी मंथन किया जाएगा.

गौरतलब है कि कोल्हान क्षेत्र में लंबे समय से सुरक्षा बलों की ओर से लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है. ऐसे में सीआरपीएफ डीजी का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. संभावना जताई जा रही है कि अभियान को निर्णायक मोड़ तक पहुंचाने के लिए बैठक में कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं.

पश्चिमी सिंहभूम समेत आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और इसी कड़ी में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा पर विशेष फोकस रहेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !