Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-28

Adityapur Fire Incident: आदित्यपुर में नए एसी में ब्लास्ट, भीषण आग लगने से 3 लाख की संपत्ति जलकर राख

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एमआईजी 1/12 दिण्डली बस्ती में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा सामने आया। बिजली विभाग के कर्मचारी संजय सिंह के घर में नए खरीदे गए एयर कंडीशनर (AC) में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद घर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में करीब 3 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई।

24 अप्रैल को खरीदा गया था नया एसी
जानकारी के अनुसार, संजय सिंह ने बीते 24 अप्रैल को नया एसी खरीदा था। 27 मई को दिन में ही इसे घर में इंस्टॉल किया गया था। लेकिन इंस्टॉलेशन के कुछ ही घंटों बाद रात करीब 7 बजकर 50 मिनट पर एसी के भीतर अचानक तेज धमाका हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना जोरदार था कि देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया।

दस्तावेज, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक
आग लगने से घर में रखे कीमती दस्तावेज, कपड़े, फर्नीचर और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह जल गए। हादसे के दौरान घर में मौजूद परिवार के सदस्य धमाके की आवाज सुनते ही तुरंत बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया और किसी की जान नहीं गई।

स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पाया गया काबू
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है। महज कुछ घंटे पहले लगाए गए नए एसी में इस तरह के ब्लास्ट से स्थानीय लोग भी हैरान हैं। वहीं पीड़ित परिवार को इस हादसे में भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !