Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-28

Jharkhand News: लोहरदगा रिश्तेदारी में आए युवक की सड़क हादसे में मौत, अनियंत्रित होकर पलटा वाहन

Jharkhand: लोहरदगा जिले के ओयना बड़काटोली निवासी छोटू उरांव (करीब 26 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार छोटू उरांव अपने घर से कंडरा इलाके में रिश्तेदारी में आया हुआ था। वह अपने भतीजे लकी उरांव के साथ ऑटो कार से पेट्रोल भरवाने के लिए घाघरा गया था।

नौडीहा पुल के पास अनियंत्रित होकर पलटा वाहन
बताया जा रहा है कि पेट्रोल भरवाने के बाद दोनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान घाघरा-नौडीहा पुल के समीप अचानक सड़क पर मवेशी आ गया। वाहन चालक ने मवेशी को बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में छोटू उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राथमिक इलाज के बाद गुमला रेफर
घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान हुई मौत, गांव में शोक
गुमला सदर अस्पताल में इलाज के दौरान छोटू उरांव ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !