Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-28

Hazaribagh News : हजारीबाग में चोरों ने घर से उड़ाए इलाज के पैसे और जेवरात

Hazaribagh News : कटकमदाग थाना क्षेत्र के ग्राम लूटा में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये नकद, सोना-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है। जानकारी के अनुसार लूटा गांव निवासी रविंद्र कुमार दास अपने पूरे परिवार के साथ आमनारी स्थित ससुराल में पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोर देर रात ताला तोड़कर अंदर घुस गए।


इलाज के लिए रखे पैसे भी ले गए चोर


चोरों ने घर के अंदर रखे बक्से और गोदरेज को तोड़ दिया और नकदी समेत जेवरात चोरी कर फरार हो गए। घर लौटने पर परिवार ने देखा कि सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी व बक्से टूटे हुए हैं। पीड़ित रविंद्र दास ने बताया कि उनकी पत्नी सुनीता के इलाज के लिए पैसे रखे गए थे और परिवार जल्द ही इलाज के लिए वेल्लोर जाने वाला था। चोर इलाज के लिए जमा पूरी रकम भी अपने साथ ले गए।


पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग


घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है। रविंद्र दास ने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !