Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-14

Jamshedpur: जिला प्रशासन के द्वारा धालभूम क्लब में एक दिवसीय आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन

Jamshedpur: जिला के किसानों की आम के खेती को उच्च स्तर तक पहुँचाने एवं उसे देश के विभिन्न हिस्सों तथा देश के बाहर पहुँचाने के उद्देश्य को लेकर जिला प्रसाशन की पहल पर पहली बार आम उत्सव सह बागवानी मेला 2025 का आयोजन धालभूम क्लब जमशेदपुर मे किया गया। जिले भर के तमाम सुदूरवर्ती इलाकों से किसान इसमें शामिल हुए। इनके द्वारा अपने फसलों की प्रदर्शिनी यहाँ लगाई गई। जिले के उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान समेत जिले के कई वरीय पदाधिकारी गण इस आम महोत्सव मे शामिल हुए साथ ही किसानो के फसलों का अवलोकन किया एवं उनके गुणवत्ता की जानकारी भी हासिल की। 


इस प्रदर्शनी मे खासकर आम्रपाली, लंगड़ा, हिमसागर, फज़ली, दशहरी जैसे कई तरह के ब्रीड के आम शामिल थे। उपायुक्त श्री कर्ण स्त्यार्थी द्वारा फेस्ट के दौरान प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके हौसले को बढ़ाया गया। इसमें बोड़ाम के किसान दिनबंधु महतो, पटमदा के किसान अशोक महतो, मुसाबनी के किसान हेमंत गिरि, चाकुलिया के किसान मनेंद्र नाथ महतो एवं फलों के एक्सपोर्टर अब्दुल हमिद खान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 


जिले के वैसे किसान जो अपने फसल को बाजार में ओने पौने दामों मे बेचते थे उन्हें एक बड़ा बाजार देने का प्रयास इस फेस्ट के माध्यम से किया गया। साथ ही किसानो को और बेहतर फसल उगाने हेतु कई प्रशिक्षण भी दिये जायेंगे। बता दें कि बिरसा हरित ग्राम से जुड़कर बड़े पैमाने पर आम का उत्पादन हुआ है। आम की पैदावार को बाजार में उचित मूल्य दिलाने में जिला प्रसाशन मदद करेगा। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !