Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-29

Garhwa News: नानी के घर रह रहे युवक पर बदमाशों ने चलाईं गोलियां, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान शंकर उरांव के 18 वर्षीय पुत्र गोविंद उरांव के रूप में हुई है। वह गढ़वा थाना क्षेत्र के गुरदी गांव का रहने वाला है और अपनी नानी के घर जंगीपुर में रह रहा था। घटना के बाद इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है।

बाइक से लौट रहे युवक पर अपराधियों ने किया हमला
जानकारी के अनुसार गोविंद उरांव बुधवार देर रात किसी व्यक्ति को बाइक से छोड़कर वापस अपने नानी के घर लौट रहा था। रात करीब दो बजे घर पहुंचने से पहले ही पीछे से बाइक पर आए अज्ञात अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली युवक की गर्दन और पीठ के बीच हिस्से में जा फंसी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

गंभीर हालत में अस्पताल से एमएमसीएच रेफर
घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल युवक को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। वहां भी स्थिति गंभीर बनी रहने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस जांच में जुटी, हमले के कारणों का नहीं खुला राज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल युवक पर हमला क्यों किया गया, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !