Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-29

Ranchi News : जयराम महतो के बयान पर भड़का झारखंड पुलिस एसोसिएशन, कहा- पुलिस का मनोबल तोड़ने की कोशिश

Ranchi News :  झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो द्वारा पुलिस बल के खिलाफ दिए गए हालिया बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई है। एसोसिएशन के संयुक्त सचिव राकेश पाण्डेय ने आधिकारिक बयान जारी कर विधायक के आचरण की निंदा की है।एसोसिएशन ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से शालीनता और जिम्मेदार व्यवहार की अपेक्षा की जाती है, न कि अहंकार, बदजुबानी और पुलिस बल का मनोबल तोड़ने वाले रवैये की।


हर पुलिसकर्मी जनता की सुरक्षा में लगा है


बयान में कहा गया कि मासूम अदिति और उसके परिवार के प्रति झारखंड पुलिस एसोसिएशन गहरी संवेदना रखता है। राज्य का हर पुलिसकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर दिन-रात जनता की सुरक्षा में जुटा हुआ है।

पुलिस एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि विधायक जयराम महतो सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए फोन कॉल को सार्वजनिक कर रहे हैं। एसोसिएशन के अनुसार कैमरे के सामने पुलिस को कठघरे में खड़ा करना और अनावश्यक धमकी देना लगातार ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों और अधिकारियों का मनोबल गिराने जैसा है।


राजनीतिक लाभ के लिए वर्दी को निशाना बनाया जा रहा


एसोसिएशन ने कहा कि वर्दी पर कीचड़ उछालकर राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश पुलिस के प्रति गलत मानसिकता को दर्शाती है। साथ ही यह भी कहा गया कि झारखंड पुलिस के लिए राज्य का हर नागरिक वीआईपी है और हर मामले में कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई की जाती है।

पुलिस एसोसिएशन का कहना है कि इस तरह की बयानबाजी समाज में पुलिस के प्रति अविश्वास और घृणा फैलाने का काम करती है। उनका कहना है कि कानून-व्यवस्था संभालने वाले जवानों के खिलाफ अनर्गल आरोप लगाने से न सिर्फ पुलिस बल का मनोबल प्रभावित होता है, बल्कि इससे अराजकता को भी बढ़ावा मिल सकता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !