Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-29

Ranchi Crime News: कोकर के अपार्टमेंट में देर रात हंगामा, युवक पर हमला और युवती से बदसलूकी का आरोप

Ranchi Crime News: रांची के कोकर थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में देर रात जमकर हंगामा हुआ. एक युवक ने कई लोगों पर फ्लैट में घुसकर मारपीट करने, कीमती सामान छीनने और उसकी महिला मित्र के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है. शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

लोहरदगा के सेन्हा निवासी आकाश कुमार साहू, जो फिलहाल कोकर स्थित गोदावरी विला अपार्टमेंट में रहते हैं, ने पुलिस को बताया कि देर रात 10 से 15 लोग उनके फ्लैट पर पहुंचे. उस समय उनके साथ उनकी महिला मित्र छोटी कुमारी भी मौजूद थीं. आरोप है कि सभी ने जबरन उन्हें कमरे से बाहर निकाल दिया.

पीड़ित के अनुसार इसके बाद आरोपियों ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. विरोध करने पर आकाश कुमार साहू के साथ मारपीट की गई. उन्होंने आरोप लगाया कि बेल्ट और हथियार के बल पर हमला किया गया, जिससे उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं. इलाज के दौरान उनके माथे और चेहरे पर कई टांके लगाए गए हैं.

आकाश का कहना है कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमलावर उनके गले से दो सोने की चेन, कान की बाली और हाथ में पहना सोने का ब्रेसलेट भी लेकर चले गए.

पीड़ित के मुताबिक आरोपी सफेद रंग की XUV500 वाहन से मौके से फरार हुए. मामले में आर्यन प्रसाद, गौरव मिश्रा, उत्तम कुमार और हर्ष वर्मा को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि 10 से 11 अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बताया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !