Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-29

Dhanbad News : धनबाद में मॉर्निंग वॉक के दौरान युवक को गोली, इलाके में दहशत

Dhanbad News : कोयलांचल क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला जोरापोखर थाना क्षेत्र के डुमरी दो नंबर इलाके का है, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।


जानकारी के अनुसार युवक सुबह अपनी पत्नी के साथ मोहल्ले की गली में टहल रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे कुछ लोगों ने अचानक उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


स्क्रैप विवाद को लेकर हमले की आशंका


स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत जामाडोबा स्थित टाटा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घायल युवक ने गुड्डू सिंह, हर्ष सिंह, प्रेम सिंह और विकास सिंह पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इलाके में रोपवे के स्क्रैप कटिंग को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस इसी विवाद को घटना की मुख्य वजह मानकर जांच कर रही है।


आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी


घटना के बाद इलाके में पुलिस की गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह-सुबह हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में भय का माहौल बन गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !