Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-29

Ranchi News : झारखंड के 4 सदर अस्पताल बनेंगे मेडिकल कॉलेज, PPP मॉडल पर होगी शुरुआत

Ranchi News :  झारखंड सरकार ने राज्य के चार सदर अस्पतालों को PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज में बदलने की तैयारी शुरू कर दी है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत हर अस्पताल के अपग्रेडेशन पर औसतन 400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अप्रैल में कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद JMHIDPCL की ओर से टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।


योजना के तहत गिरिडीह, धनबाद और जामताड़ा के 100 बेड वाले जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में विकसित किया जाएगा। वहीं खूंटी सदर अस्पताल को 130 बेड से बढ़ाकर 220 बेड का किया जाएगा।


चार मेडिकल कॉलेजों में मिलेंगी 350 नई सीटें


सरकार की इस पहल से राज्य में मेडिकल शिक्षा का दायरा बढ़ेगा। चारों नए मेडिकल कॉलेजों में कुल 350 मेडिकल सीटें उपलब्ध होंगी। गिरिडीह, धनबाद और जामताड़ा में 100-100 सीटें तय की गई हैं, जबकि खूंटी मेडिकल कॉलेज में 50 सीटें होंगी। JMHIDPCL के एमडी शशि प्रकाश झा ने बताया कि बिडिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित निजी कंपनियों को 60 वर्षों के लिए मेडिकल कॉलेजों के संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी।


सरकारी दरों पर मिलेगा इलाज और शिक्षा


अधिकारियों के अनुसार PPP मॉडल लागू होने के बावजूद इलाज और मेडिकल शिक्षा की सुविधाएं सरकारी दरों पर ही उपलब्ध कराई जाएंगी। मरीजों से मनमाना शुल्क नहीं लिया जा सकेगा और छात्रों से भी निर्धारित सीमा से अधिक फीस वसूलने की अनुमति नहीं होगी।

सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं भी इन अस्पतालों में पहले की तरह लागू रहेंगी, ताकि आम लोगों को सुविधाओं का लाभ मिलता रहे। सरकार का मानना है कि इस परियोजना से झारखंड में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 5 से बढ़कर 9 हो जाएगी। साथ ही राज्य में डॉक्टरों की कमी दूर करने और दूरदराज के क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !