Jharkhand News: रांची स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) के गणित विभाग के विद्यार्थियों ने IIT JAM-2026, GATE-2026 और NPTEL पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है. छात्रों की इस उपलब्धि को विभाग के बेहतर शैक्षणिक माहौल और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम माना जा रहा है.
IIT JAM-2026 परीक्षा में आकाश राज ने ऑल इंडिया रैंक 447 हासिल की, जबकि रामाशंकर यादव ने 918वीं रैंक प्राप्त की. वहीं एमएस स्टैटिस्टिक्स पेपर में शक्ति कुमार ने ऑल इंडिया रैंक 715 लाकर विभाग को नई उपलब्धि दिलाई. इसके अलावा स्नेहा बेज, अमन सिंह तोमर और तसनीम अहमद ने भी बेहतर प्रदर्शन किया.
गणित विभाग के छात्र विनायक पंडित ने GATE-2026 परीक्षा में सफलता हासिल की. वहीं NPTEL कोर्सेज में भी विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. विनायक पंडित ने Computational Mathematics with SageMath कोर्स में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया. वहीं शाइस्ता अंवर ने Exploratory Data Analysis for Data Science with R Software कोर्स में ऑल इंडिया रैंक-14 हासिल कर देश के शीर्ष दो प्रतिशत विद्यार्थियों में जगह बनाई.
सफल छात्रों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय विभाग के शिक्षकों और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को दिया. विभागाध्यक्ष प्रो. प्रदीप के. परिदा समेत अन्य शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.