Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-29

Ranchi News : शराब घोटाला मामले में नवीन केडिया को विदेश यात्रा की अनुमति नहीं, ACB कोर्ट ने याचिका खारिज की

Ranchi News : झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी नवीन केडिया को विदेश यात्रा की अनुमति नहीं मिली है। ACB की विशेष अदालत ने उनकी याचिका खारिज करते हुए फिलहाल विदेश जाने पर रोक बरकरार रखी है।


नवीन केडिया ने अदालत में याचिका दाखिल कर अपना पासपोर्ट अस्थायी रूप से रिलीज करने और इंग्लैंड जाने की अनुमति मांगी थी। उन्होंने 1 जून से 23 जुलाई तक लंदन जाने की अनुमति का अनुरोध किया था।


बेटे के ग्रेजुएशन और स्वास्थ्य जांच का दिया था हवाला


याचिका में केडिया ने कहा था कि उन्हें लंदन में अपने बेटे के ग्रेजुएशन समारोह में शामिल होना है। साथ ही स्वास्थ्य जांच कराने के लिए भी विदेश यात्रा जरूरी बताई गई थी।

जानकारी के अनुसार झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद नवीन केडिया फिलहाल जेल से बाहर हैं। जमानत की शर्तों के तहत उन्होंने अपना पासपोर्ट ACB कोर्ट में जमा कराया था।


शराब घोटाले में आरोपी हैं नवीन केडिया


ACB कोर्ट ने मामले से जुड़े सभी तथ्यों और शर्तों पर विचार करने के बाद उनकी याचिका खारिज कर दी। इसके बाद फिलहाल उनकी विदेश यात्रा पर रोक जारी रहेगी।

गौरतलब है कि 11 मार्च को ACB ने नवीन केडिया को गिरफ्तार किया था। उन पर झारखंड में निम्न गुणवत्ता वाली देसी शराब की आपूर्ति से जुड़े मामले में संलिप्त होने का आरोप है। इस मामले में IAS विनय चौबे समेत कई अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। हालांकि अधिकांश आरोपियों को फिलहाल जमानत मिल चुकी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !