Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-29

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 4 दिन मौसम रहेगा खराब, जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मौसम का रुख तेजी से बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में राज्य के अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य के कई हिस्सों में बादल, बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा।

कई जिलों में बारिश, कोडरमा डीवीसी में सबसे ज्यादा बरसात
पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कोडरमा डीवीसी में सबसे अधिक 40.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई, जबकि सतगांव में 39 मिमी और कोनार डीवीसी में 31 मिमी बारिश हुई। वहीं डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लातेहार में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

बोकारो-धनबाद समेत कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बोकारो और धनबाद में 29 मई को भारी बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। 30 मई को रांची, बोकारो, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग और रामगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में वज्रपात और तेज आंधी की संभावना जताई गई है।

जमशेदपुर समेत कई जिलों में तेज हवा और वज्रपात का खतरा
जमशेदपुर, चाईबासा, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात की आशंका बनी हुई है।

रांची में कई दिनों तक बारिश के आसार, लोगों को सतर्क रहने की सलाह
राजधानी रांची में 29 मई को बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 मई से 2 जून तक रांची में बारिश और बादलों का सिलसिला जारी रह सकता है। विभाग ने लोगों और किसानों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !