Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-29

Ranchi News : रांची विश्वविद्यालय की गर्मी छुट्टी को लेकर नई गाइडलाइन जारी

Ranchi News : रांची विश्वविद्यालय ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर नई अधिसूचना जारी करते हुए स्थिति स्पष्ट कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार 1 जून 2026 से 20 जून 2026 तक घोषित गर्मी की छुट्टी केवल वोकेशनल स्टाफ के लिए लागू होगी।


विश्वविद्यालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि नॉन वोकेशनल स्टाफ को इस अवधि के दौरान नियमित रूप से कार्यालय और विभागों में उपस्थित होकर अपनी जिम्मेदारियां निभानी होंगी।


सरकारी छुट्टियों में ही मिलेगा अवकाश


अधिसूचना के मुताबिक नॉन वोकेशनल कर्मचारियों को केवल पूर्व निर्धारित सरकारी और आधिकारिक छुट्टियों के दिन ही अवकाश दिया जाएगा। बाकी दिनों में नियमित कार्य जारी रहेगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में सभी विभागों और कर्मचारियों को आवश्यक सूचना भेज दी है, ताकि ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !