Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-29

Giridih News: चलती मालगाड़ियों पर चढ़कर कोयले की लूट, झड़प में जा चुकी है एक की जान, गिरिडीह कोलियरी में संगठित चोरों का आतंक

Giridih News: गिरिडीह के सीसीएल कोलियरी क्षेत्र में कोयला चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. हालात ऐसे हैं कि संगठित गिरोह बेखौफ होकर चलती और खड़ी मालगाड़ियों की बोगियों पर चढ़कर खुलेआम कोयला गिरा रहे हैं. लगातार हो रही इन घटनाओं ने सीसीएल प्रबंधन और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है.

जानकारी के मुताबिक गिरिडीह कोलियरी से रेलवे रैक के जरिए विभिन्न ताप विद्युत संयंत्रों और औद्योगिक इकाइयों तक कोयले की आपूर्ति की जाती है. इसी दौरान रेलवे साइडिंग और अन्य संवेदनशील इलाकों में सक्रिय गिरोह मौके का फायदा उठाकर कोयला चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं.

बताया जा रहा है कि जैसे ही कोयला लदी मालगाड़ी किसी स्थान पर धीमी होती है, गिरोह के सदस्य तेजी से बोगियों पर चढ़ जाते हैं और ऊपर से कोयला नीचे फेंकने लगते हैं. इसके बाद नीचे मौजूद लोग बोरे और छोटे वाहनों की मदद से कोयले को ठिकाने तक पहुंचा देते हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अवैध कारोबार लंबे समय से संगठित तरीके से चल रहा है. कई बार सीसीएल के सुरक्षा कर्मियों ने चोरी रोकने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान विवाद, मारपीट और तनाव की घटनाएं भी सामने आईं. सूत्रों के अनुसार कुछ मामलों में सुरक्षा कर्मियों पर पथराव भी किया गया है.

जानकारी यह भी है कि हाल के दिनों में इसी विवाद और झड़प के दौरान एक युवक की हत्या हो चुकी है, जिसके बाद इलाके का माहौल और अधिक संवेदनशील हो गया है. इसके बावजूद कोयला चोरी पर रोक नहीं लग पा रही है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन और सीसीएल प्रबंधन से सख्त कार्रवाई की मांग की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !