Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-30

BREAKING: जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, कोलकाता के न्यू टाउन से दबोचा गया 20 लाख की रंगदारी मांगने वाला “कुंडी"

BREAKING: जमशेदपुर में हाल ही में हुई फायरिंग और रंगदारी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए एक अहम आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में हुई गोलीबारी के बाद फरार चल रहे विक्की गिल उर्फ कुंडी को कोलकाता के न्यू टाउन इलाके से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत जमशेदपुर ला रही है।
जांच के दौरान पुलिस ने अमन शेखर समेत कुछ अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। सभी आरोपियों से अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है, जबकि पूरे मामले का विस्तृत खुलासा जल्द किया जा सकता है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार वारदात के बाद आरोपी राज्य छोड़कर पश्चिम बंगाल पहुंच गए थे। शुरुआती तौर पर उनका ठिकाना दीघा बताया गया, लेकिन पुलिस की गतिविधियों की भनक लगते ही वे वहां से निकल गए। लगातार निगरानी और तकनीकी अनुसंधान के बाद पुलिस टीम ने आखिरकार न्यू टाउन में विक्की गिल को धर दबोचा।

गौरतलब है कि 26 मई की रात नामदा बस्ती में एक घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की गई थी। इसके कुछ समय बाद एक कारोबारी के आवास को भी निशाना बनाया गया। जांच में यह बात सामने आई है कि घटना के बाद कारोबारी से संपर्क कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इसी मामले की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस अब पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !