Entertainment News: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म चांद मेरा दिल को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार अब भी धीमी बनी हुई है। दूसरे वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में कोई बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला।
नौवें दिन कितनी रही फिल्म की कमाईरिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के नौवें दिन शनिवार को करीब 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को फिल्म की कमाई 1.30 करोड़ रुपये रही थी। लगातार गिरते कलेक्शन के बीच फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में संघर्ष करती नजर आ रही है।
भारत और विदेश में अब तक कितना हुआ कलेक्शन
फिल्म ने अब तक भारत में 22.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और 26.60 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं विदेशों में नौवें दिन करीब 0.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई। फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 3.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 30.10 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।
दूसरे हफ्ते में भी नहीं दिखा कोई बड़ा उछाल
फिल्म ने पहले हफ्ते में औसत प्रदर्शन किया था, लेकिन दूसरे हफ्ते में भी कमाई की रफ्तार सुस्त बनी हुई है। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 1.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। उस समय तक इसका भारतीय नेट कलेक्शन 20.75 करोड़ रुपये और कुल घरेलू कमाई करीब 24.50 करोड़ रुपये थी।
सोशल मीडिया पर भी रही चर्चा में
फिल्म रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी रही। खासकर कुछ डांस सीक्वेंस वायरल होने के बाद अनन्या पांडे को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स ने शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति को लेकर अपनी नाराजगी जताई थी।
दूसरे वीकेंड पर भी चांद मेरा दिल बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ नहीं बना सकी है। 30 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन पार करने के बावजूद फिल्म की कमाई उम्मीदों के मुताबिक नहीं मानी जा रही है।