Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-01

West Bengal Politics: शपथ से पहले बढ़ी सियासी सरगर्मी, 35 मंत्रियों के साथ शुभेंदु सरकार का शक्ति प्रदर्शन

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में सोमवार को सरकार के दूसरे कैबिनेट विस्तार के तहत 35 नए मंत्री शपथ लेंगे। राज्यपाल आर. एन. रवि लोक भवन में आयोजित समारोह में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिला रहे हैं। नए मंत्रियों के शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की मंत्रिपरिषद की कुल संख्या बढ़कर 41 हो जाएगी।

अर्जुन सिंह, तापस रॉय समेत कई नेताओं को मौका
शपथ लेने वालों में अर्जुन सिंह, तपस रॉय, दीपक बर्मन, शंकर घोष, गौरी शंकर घोष, स्वप्न दासगुप्ता, डीके मंडल, राजेश महता, इंद्रनील खान, मालती रेवा रॉय, जॉयल मुर्मू, अशोक डिंडा, आनंदमय बर्मन, शांतनु प्रमाणिक, पूर्णिमा चक्रवर्ती, उमेश रॉय और मनोज कुमार ओरान सहित कई नेताओं के नाम शामिल हैं।

भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद सरकार का विस्तार
हालिया विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 208 सीटें जीतकर पहली बार पश्चिम बंगाल में सरकार बनाई थी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 9 मई को शपथ ली थी। पहले चरण में उनके साथ केवल पांच अन्य मंत्रियों को शामिल किया गया था, जिसके बाद मंत्रिमंडल का आकार छह सदस्यों का था।

क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन पर रहा फोकस
सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार में देरी विभिन्न जिलों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति के तहत हुई। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि चुनावी सफलता पूरे राज्य के समर्थन का परिणाम है, इसलिए अलग-अलग क्षेत्रों और समुदायों के नेताओं को मंत्रिपरिषद में शामिल करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

विभागों के बंटवारे पर टिकी राजनीतिक नजरें
राजनीतिक गलियारों में अब इस बात को लेकर उत्सुकता है कि नए मंत्रियों को कौन-कौन से विभाग मिलते हैं। माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण के तुरंत बाद विभागों का आवंटन भी घोषित किया जा सकता है। मौजूदा मंत्रिमंडल में दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, नीतीश प्रमाणिक और अन्य नेताओं को शामिल कर भाजपा ने सामाजिक व क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !