Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-01

Jamshedpur News : जाम नाली से मिली राहत, पूर्णिमा मलिक ने निजी खर्च पर कराई सफाई, लोगों ने जताया आभार

Jamshedpur News : परसुडीह करनडीह फाटक स्थित लाइन टोला में कई महीनों से जाम नाली के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से आवागमन प्रभावित हो रहा था, वहीं आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध और गंदगी का माहौल बना हुआ था। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो गई थी, जिससे क्षेत्रवासियों की मुश्किलें बढ़ गई थीं।


जनसमस्या को देखते हुए निजी खर्च से कराई नाली की सफाई


स्थानीय लोगों की शिकायत और परेशानी को देखते हुए जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक ने पहल करते हुए अपने निजी खर्च पर जाम नाली की सफाई कराई। सफाई कार्य पूरा होने के बाद नाली का पानी सुचारू रूप से बहने लगा, जिससे लंबे समय से बनी समस्या का समाधान हो गया। क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस लेते हुए इस पहल की सराहना की।

पूर्णिमा मलिक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं और आगे भी जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाती रहेंगी।


सेवा और जनहित के कार्य आगे भी रहेंगे जारी


इस अवसर पर सेवा ही लक्ष्य के अध्यक्ष मानिक मलिक ने कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प है और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पूर्णिमा मलिक लगातार क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रही हैं और भविष्य में भी इसी तरह जनता के हित में सेवा कार्य जारी रहेगा।

सफाई कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों ने पूर्णिमा मलिक के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जाम नाली की समस्या से वे परेशान थे, लेकिन अब समस्या का समाधान होने से उन्हें काफी राहत मिली है। लोगों ने उम्मीद जताई कि क्षेत्र की अन्य समस्याओं का भी इसी तरह शीघ्र समाधान किया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !