Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-01

JAMSHEDPUR BREAKING : आजादनगर में दो गुटों के बीच विवाद के बाद तनाव, फायरिंग की चर्चा की जांच में जुटी पुलिस

JAMSHEDPUR BREAKING : आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में सोमवार को दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, जबकि फायरिंग की चर्चा भी क्षेत्र में फैल गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और दुकानदारों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल देखा गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे बढ़कर हिंसक झड़प में बदल गई। विवाद बढ़ने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग सुरक्षित स्थानों की ओर हट गए।


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू की जांच


घटना की जानकारी मिलते ही आजादनगर थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया तथा दोनों पक्षों से जुड़े लोगों और स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विवाद के कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि झड़प के दौरान किन-किन लोगों की भूमिका रही।


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, बढ़ाई गई निगरानी


घटना के बाद क्षेत्र में फायरिंग की चर्चाएं भी सामने आई हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। मामले की सच्चाई जानने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !