Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-01

Jamshedpur News : मंईयां सम्मान योजना सत्यापन को लेकर प्रखंड कार्यालय में हंगामा, महिलाओं का फूटा गुस्सा

Jamshedpur News : जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में इन दिनों मईया सम्मान योजना के सत्यापन को लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को भी दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंची महिलाएं सत्यापन की उम्मीद लेकर कार्यालय पहुंचीं, लेकिन सत्यापन कार्य नहीं होने की जानकारी मिलने पर उनका आक्रोश फूट पड़ा।


बढ़ते हंगामे के बीच पुलिस बुलानी पड़ी, कार्यालय का गेट किया गया बंद


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी में घंटों इंतजार करने के बाद जब महिलाओं को बताया गया कि सत्यापन नहीं किया जा रहा है, तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस को बुलाना पड़ा। बाद में महिलाओं को कार्यालय परिसर से बाहर निकालकर मुख्य गेट बंद कर दिया गया। इस दौरान काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


सत्यापन के नाम पर महिलाओं को किया जा रहा परेशान, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना


महिलाओं का कहना है कि पहले उन्हें योजना की राशि नियमित रूप से मिल रही थी, लेकिन सत्यापन प्रक्रिया शुरू होने के बाद भुगतान बंद हो गया है। इसी कारण वे मजबूरी में भीषण गर्मी के बीच कार्यालय पहुंच रही हैं। महिलाओं ने सवाल उठाया कि जब सत्यापन होना ही नहीं था तो उन्हें बार-बार कार्यालय आने के लिए क्यों कहा जा रहा है।

वहीं, आशु नेता कीर्तिवास मंडल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के दौरान महिलाओं को सम्मान और सुविधा देने के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन आज उन्हें सत्यापन के नाम पर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ हो रही इस अव्यवस्था और परेशानी का वह विरोध करते हैं।

मौके पर प्रशासनिक व्यवस्थाओं की कमी भी साफ तौर पर देखने को मिली। भीड़ नियंत्रण, पेयजल और छाया जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण महिलाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हालांकि, प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !