Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-01

Bank Holiday: ग्राहकों के लिए अहम सूचना, जून में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखे पूरी लिस्ट

Bank Holiday: जून 2026 की शुरुआत हो चुकी है और अगर इस महीने आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले छुट्टियों का कैलेंडर जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी अवकाश सूची के अनुसार जून में साप्ताहिक छुट्टियों और विभिन्न त्योहारों के कारण देशभर में अलग-अलग राज्यों में बैंक कुल 11 से 13 दिन तक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक ब्रांच जाने से पहले छुट्टियों की जानकारी लेना जरूरी है।

रविवार और शनिवार मिलाकर 6 दिन रहेगा वीकली ऑफ
जून महीने में 7, 14, 21 और 28 जून को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं 13 जून को दूसरा शनिवार और 27 जून को चौथा शनिवार होने की वजह से भी बैंकिंग कार्य नहीं होंगे। इन नियमित अवकाशों के चलते ग्राहकों को अपने जरूरी काम समय रहते निपटाने की सलाह दी गई है।

त्योहारों और जयंती पर अलग-अलग राज्यों में रहेगी छुट्टी
15 जून को राजा संक्रांति और YMA डे के कारण ओडिशा और मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे। 17 जून को महाराणा प्रताप जयंती पर हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में अवकाश रहेगा, जबकि 18 जून को गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर पंजाब में बैंक नहीं खुलेंगे। इसके अलावा 25 जून को मुहर्रम के चलते आंध्र प्रदेश और विजयवाड़ा में तथा 26 जून को आशूरा के अवसर पर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद समेत अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

डिजिटल बैंकिंग रहेगी चालू, लेकिन पहले से बना लें योजना
29 जून को संत गुरु कबीर जयंती के अवसर पर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बैंक बंद रहेंगे, जबकि 30 जून को रेमना नी पर्व के कारण मिजोरम में अवकाश रहेगा। लगातार छुट्टियों का असर चेक क्लियरिंग, नकद निकासी और अन्य बैंकिंग सेवाओं पर पड़ सकता है। हालांकि मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। बैंक जाने से पहले अपनी शाखा या बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !