Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-01

Chaibasa News : चाईबासा में उपायुक्त ने किया वेयरहाउस का निरीक्षण, EVM-VVPAT मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने सोमवार को चाईबासा स्थित सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में स्थापित वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में उपयोग होने वाली ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण और रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया।


सीसीटीवी, प्रवेश नियंत्रण और अग्निशमन व्यवस्था की बारीकी से जांच


निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, प्रवेश एवं निकास नियंत्रण व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और मशीनों की सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर दिया गया जोर


उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का सुरक्षित संरक्षण निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए ताकि चुनाव प्रक्रिया पर जनता का भरोसा बना रहे।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को संतोषजनक बताया। इस मौके पर जिला निर्वाचन शाखा के अधिकारी और सुरक्षा बल के जवान भी उपस्थित थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !