Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-01

Ranchi News: CM Hemant Soren का “सरप्राइज रियलिटी चेक”, बिना काफिले पहुंचे कांटाटोली चौक, ट्रैफिक और व्यवस्था का लिया जायजा

Ranchi News: रांची में रविवार शाम लोग उस वक्त हैरान रह गए, जब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बिना किसी वीआईपी काफिले, सायरन या भारी सुरक्षा व्यवस्था के अपनी निजी गाड़ी से सीधे कांटाटोली चौक पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने आम नागरिक की तरह शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था का जायजा लिया तथा जमीनी हकीकत को करीब से समझने की कोशिश की।

सरप्राइज निरीक्षण का पुराना अंदाज
हेमंत सोरेन इससे पहले भी कई बार अचानक निरीक्षण कर प्रशासन को चौंका चुके हैं। दिसंबर 2025 में वह बिना किसी तामझाम के पैदल ही शहर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने निकल पड़े थे। वहीं अप्रैल 2026 में बिना सुरक्षा घेरे के सीधे प्रोजेक्ट भवन पहुंचकर अधिकारियों को हैरान कर दिया था।

“ग्राउंड रियलिटी” जानने पर जोर
मुख्यमंत्री का मानना है कि केवल फाइलों और रिपोर्टों के आधार पर व्यवस्था का सही आकलन नहीं किया जा सकता। आम लोगों की तरह सड़कों पर उतरकर ही ट्रैफिक, कानून-व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं की वास्तविक स्थिति समझी जा सकती है। अब इस अचानक निरीक्षण के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि रांची की व्यवस्था में कितना सुधार देखने को मिलता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !