Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-02

Jharkhand Weather Update: रांची IMD का अलर्ट, झारखंड के कई जिलों में वज्रपात और तेज आंधी का खतरा, कई जगह 41 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला रहने वाला है। राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं, जिसके कारण कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार डाल्टनगंज और चतरा में तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि कई जिलों में बारिश से राहत मिलने के आसार हैं।


रांची समेत इन जिलों में बारिश के आसार, तापमान में होगी गिरावट
रांची मौसम केंद्र के अनुसार राजधानी रांची सहित बोकारो, धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, जमशेदपुर, खूंटी और गुमला में दोपहर बाद बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण इन इलाकों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

धनबाद-देवघर समेत कई जिलों में आंधी और वज्रपात का खतरा
मौसम विभाग ने धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा और पाकुड़ में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही रांची, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, दुमका और जामताड़ा में वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

पलामू-गढ़वा में गर्मी का कहर जारी, हीटवेव जैसे हालात
बारिश के बावजूद पलामू, गढ़वा और चतरा जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी का असर बरकरार रह सकता है। यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और गर्म व शुष्क हवाओं के कारण हीटवेव जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। सोमवार को भी रांची, जमशेदपुर और बोकारो सहित कई जिलों में बारिश से राहत मिली, जबकि पलामू और गढ़वा में गर्मी ने लोगों को बेहाल रखा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !