Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-02

JAMSHEDPUR BREAKING : कपाली में रंगदारी नहीं देने पर युवक पर फायरिंग, पैर में गोली लगने से घायल

JAMSHEDPUR BREAKING : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के वार्ड नंबर-5 में रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों द्वारा फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में अफसर नवाज गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू कर दी।


एक गोली पैर में लगी, दूसरी सिर को छूते हुए निकली


जानकारी के अनुसार अफसर नवाज ज़ाकिरनगर रोड नंबर-20 का निवासी है। उसने कपाली वार्ड नंबर-5 में जमीन खरीद रखी है और वहां प्लॉट पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान तीन युवक पैदल वहां पहुंचे और रंगदारी की मांग करने लगे। जब अफसर ने इसका विरोध किया तो एक युवक ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी।

गोलीबारी में एक गोली अफसर के पैर में लगी और आर-पार हो गई, जबकि दूसरी गोली उसके सिर को छूते हुए निकल गई। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।


घटनास्थल से दो खोखा बरामद, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस


घटना के बाद हमलावर पैदल ही मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किए हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। रंगदारी और फायरिंग की घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !