Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-02

Ranchi News : झारखंड पुलिस में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के संकेत, कई आईपीएस अधिकारियों की नई तैनाती का इंतजार

Ranchi News : झारखंड पुलिस महकमे में जल्द बड़े प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी नई पोस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं, जबकि कई अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा चुके हैं और कुछ अन्य केंद्र में नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी में हैं। इससे पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर फेरबदल की संभावना बन गई है।


केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश बंसल को वापसी के करीब एक माह बाद भी नई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। वहीं बोकारो रेंज के डीआईजी पद से हटाए गए 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी आनंद प्रकाश भी नई तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे हैं।


डीआईजी और आईजी स्तर के कई पद होंगे खाली, सरकार जल्द कर सकती है नियुक्तियां


आने वाले दिनों में झारखंड पुलिस में डीआईजी और आईजी स्तर के कई महत्वपूर्ण पद रिक्त होने वाले हैं। आईजी प्रशिक्षण विजयालक्ष्मी, डीआईजी कार्मिक सुरेन्द्र कुमार झा और सीआईडी डीआईजी चंदन झा के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद इन पदों पर रिक्तियां उत्पन्न होंगी। ऐसे में सरकार और पुलिस मुख्यालय जल्द ही इन पदों पर नई नियुक्तियों को अंतिम रूप दे सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार विभाग में रिक्त होने वाले पदों को भरने के लिए मंथन शुरू हो चुका है और कई अधिकारियों के नामों पर विचार किया जा रहा है।


केंद्र के नए नियमों के बाद आईपीएस अधिकारियों में प्रतिनियुक्ति की बढ़ी रुचि


केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वरिष्ठ केंद्रीय पदों पर नियुक्ति के लिए नए नियम लागू किए जाने के बाद झारखंड के कई आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में रुचि दिखा रहे हैं। नए नियमों के तहत आईजी स्तर जैसे वरिष्ठ पदों पर नियुक्ति के लिए एसपी या डीआईजी स्तर पर कम से कम दो वर्ष का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति अनुभव अनिवार्य कर दिया गया है।

पहले अधिकारियों को वरिष्ठ पदों के लिए केंद्रीय सेवा अनुभव की अनिवार्यता नहीं थी, लेकिन अब 2011 बैच से यह नियम प्रभावी होगा। इसी वजह से राज्य के कई अधिकारी केंद्र में सेवा का अनुभव हासिल करने के लिए प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी कर रहे हैं।

पुलिस विभाग के जानकारों का मानना है कि इन बदलावों के चलते आने वाले महीनों में झारखंड पुलिस की प्रशासनिक संरचना में बड़े स्तर पर फेरबदल देखने को मिल सकते हैं, जिसका असर विभिन्न जिलों और इकाइयों में पदस्थापना पर भी पड़ सकता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !