Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-02

Giridih News: स्क्रेच को लेकर 15 मिनट तक रुकी 108 एंबुलेंस, गर्भवती महिला तक पहुंचने में हुई देरी, तिसरी चौक पर हंगामा

Giridih News: गिरिडीह के तिसरी चौक पर मंगलवार को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा से जुड़ा एक चिंताजनक मामला सामने आया. एक मामूली स्क्रेच को लेकर कुछ लोगों ने 108 एंबुलेंस को बीच सड़क पर रोक दिया. एंबुलेंस एक गर्भवती महिला को लेने जा रही थी, लेकिन करीब 15 मिनट तक रास्ते में फंसी रही.
मामूली खरोंच के बाद एंबुलेंस को रोककर किया हंगामा
जानकारी के अनुसार गांवा थाना क्षेत्र के नगवां गांव से कुछ लोग कार से मिर्जागंज स्थित सूर्य मंदिर जा रहे थे. इसी दौरान तिसरी चौक पर विपरीत दिशा से गुजर रही 108 एंबुलेंस उनकी कार से हल्के रूप में सट गई, जिससे वाहन पर मामूली खरोंच आ गई. इसके बाद कार सवार लोगों ने एंबुलेंस को रोक लिया और नुकसान की भरपाई की मांग करने लगे.

गर्भवती महिला को लेने जा रही थी एंबुलेंस
एंबुलेंस कर्मियों ने लोगों को बताया कि वे एक डिलीवरी मरीज को लेने जा रहे हैं और समय पर पहुंचना बेहद जरूरी है. स्थानीय लोगों और राहगीरों ने भी कार सवारों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे काफी देर तक अपनी बात पर अड़े रहे. इस कारण एंबुलेंस को करीब 15 मिनट तक सड़क पर खड़ा रहना पड़ा.

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद आगे बढ़ सकी एंबुलेंस
घटना की सूचना मिलने पर तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया. वाहन चालकों का संपर्क नंबर लेकर एंबुलेंस को तुरंत रवाना किया गया. साथ ही कार सवारों को समझाया गया कि मरीज की सेवा पूरी होने के बाद नुकसान को लेकर बातचीत की जा सकती है.

आपातकालीन सेवाओं को बाधित करना बना चिंता का विषय
इस घटना ने एक बार फिर लोगों की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक मामूली स्क्रेच को लेकर आपातकालीन सेवा को रोकने से जरूरतमंद मरीज तक मदद पहुंचने में देरी हो सकती है, जिसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं. ऐसे मामलों में मानवता और जिम्मेदारी का परिचय देना सबसे जरूरी माना जाता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !