Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-03

Giridih News: गिरिडीह में डबल मर्डर से सनसनी, सोते हुए दंपती पर धारदार हथियार से हमला, पति के बाद अस्पताल में पत्नी ने भी तोड़ा दम

Giridih News: गिरिडीह के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत छछंदों पंचायत के तिरिलटांड गांव में मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे धारदार हथियार से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई, जबकि उसकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने दंपति की हत्या की नीयत से ही घातक हमला किया था। इस हमले में 35 वर्षीय पतिया हांसदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी परणी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

धनबाद रेफर घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, जिससे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !