Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-03

Ranchi News : किताब खरीद मामले में नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ फिर पहुंची शिकायत

Jamshedpur Sonari Crime : सोनारी में नवमी की रात उपद्रवियों ने मचाया उत्पात, कई कारों के शीशे तोड़े, देखें VIDEO
Ranchi News : नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति दिनेश कुमार सिंह के खिलाफ किताब खरीद मामले को लेकर एक बार फिर राज्यपाल के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जनता शिवरात्रि कॉलेज को निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किए बिना किताब खरीदने की अनुमति दी गई, जिसके बाद लाखों रुपये का भुगतान भी कर दिया गया।



वित्त समिति और क्रय समिति की मंजूरी के बिना खरीद की अनुमति देने का आरोप


शिकायतकर्ताओं का दावा है कि कॉलेज को किताब खरीदने की स्वीकृति वित्त समिति और क्रय समिति की सहमति के बिना प्रदान की गई। विश्वविद्यालय स्तर पर इस प्रक्रिया को लेकर आपत्तियां दर्ज की गई थीं और खरीद नियमों के उल्लंघन की बात भी सामने आई थी। इसके बावजूद कॉलेज प्रशासन ने विज्ञापन प्रकाशित कर खरीद प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मनोविज्ञान प्रयोगशाला के उपकरणों की खरीद में भी निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया। विज्ञापन जारी होने के बाद किताबों की आपूर्ति की गई और लगभग 37 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया।


पहले भी खरीद प्रक्रिया को लेकर विवादों में रहे हैं कुलपति


शिकायतकर्ताओं का कहना है कि खरीदी गई कुछ किताबों की छात्रों के लिए विशेष उपयोगिता नहीं है। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि किताब खरीद को लेकर कुलपति दिनेश कुमार सिंह के खिलाफ यह दूसरी शिकायत है। इससे पहले रांची विश्वविद्यालय में प्रभारी कुलपति के रूप में कार्यकाल के दौरान भी खरीद प्रक्रिया को लेकर शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें उस पद से हटाया गया था।

हालांकि, इन आरोपों पर कुलपति की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। शिकायत राज्यपाल को भेज दी गई है और अब मामले में आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !