Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-03

Jharkhand Politics: नितिन नवीन के पहले झारखंड दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा रेस, आदित्य साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक

Jharkhand Politics: भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 6 और 7 जून को होने वाले झारखंड दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. उनके इस दो दिवसीय दौरे की सफलता को लेकर रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में व्यवस्था समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तय करते हुए अलग-अलग टीमों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया.

अध्यक्ष बनने के बाद पहला झारखंड दौरा
पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाऊरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद नितिन नवीन का यह पहला झारखंड दौरा होगा, जिसे लेकर पूरी पार्टी तैयार है. अपने इस प्रवास के दौरान वे कई अहम संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे और कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे. उन्होंने कहा कि इस दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और इससे संगठन को मजबूती मिलेगी.

रांची से है नितिन नवीन का पुराना नाता
वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का रांची से बेहद पुराना और गहरा संबंध रहा है. उनका जन्म और शुरुआती शिक्षा रांची में ही हुई है, इसलिए उनका झारखंड से एक विशेष और भावनात्मक जुड़ाव है. उनके इस पहले दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश संगठन पूरी तरह मुस्तैद है और स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

बैठक में जुटे भाजपा के कई दिग्गज नेता
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश मुख्य रूप से मौजूद रहे. इनके अलावा पार्टी के कई विधायक और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए, जिन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन और कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा की.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !