Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-03

Palamu News: पुलिसिंग में पारदर्शिता की पहल, पलामू में शुरू हुई 15 दिन की रोटेशन नीति

Jamshedpur Sonari Crime : सोनारी में नवमी की रात उपद्रवियों ने मचाया उत्पात, कई कारों के शीशे तोड़े, देखें VIDEO
Palamu News: जिले के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से टीओपी प्रभारियों की तैनाती व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। नए आदेश के तहत अब नगर क्षेत्र के तीनों टीओपी प्रभारियों को हर 15 दिन में बदला जाएगा।

एसपी कार्यालय से हटकर टाउन थाना के अधीन होगी तैनाती
अब तक टीओपी प्रभारियों की नियुक्ति एसपी कार्यालय से होती थी, लेकिन नई व्यवस्था में यह जिम्मेदारी टाउन थाना प्रभारी (एसएचओ) के अधीन कर दी गई है। यह बदलाव विशेष रूप से एएसआई रैंक के अधिकारियों के लिए लागू किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर बेहतर निगरानी, जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

कानून-व्यवस्था पर असर पर रहेगी नजर
पुलिस विभाग में इस तरह की व्यवस्था लागू करने का प्रयास पहले भी किया गया था, लेकिन वह सफल नहीं हो सका था। नए आदेश के तहत पुराने प्रभारियों को हटाकर नए अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 15 दिन की रोटेशन नीति जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली को कितना मजबूत और प्रभावी बना पाती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !