Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-03

Hazaribag News: हजारीबाग डबल मर्डर का खुलासा, 11 साल की बच्ची की हत्या, गवाह बने 3 साल के भाई को भी मार डाला

Jamshedpur Sonari Crime : सोनारी में नवमी की रात उपद्रवियों ने मचाया उत्पात, कई कारों के शीशे तोड़े, देखें VIDEO
Hazaribag News: इंसानियत को झकझोर देने वाले दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। कटकमदाग थाना क्षेत्र से लापता 11 वर्षीय बच्ची और उसके 3 वर्षीय भाई की हत्या के आरोप में पुलिस ने संजीत पासवान को गिरफ्तार किया है। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।


पहचान का फायदा उठाकर ले गया सुनसान जगह
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बच्ची को पहले से जानता था। इसी पहचान का फायदा उठाकर वह दोनों बच्चों को बहला-फुसलाकर अपनी स्कूटी पर बैठाकर सिंदूर श्मशान घाट के सुनसान इलाके में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

विरोध करने पर बच्ची की ले ली जान
जब बच्ची ने आरोपी का विरोध किया तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया गया ताकि किसी को घटना की भनक न लगे। आरोपी ने अपने अपराध को छिपाने के लिए हर संभव कोशिश की।

गवाह बने भाई को भी नहीं छोड़ा जिंदा
घटना का चश्मदीद बने 3 वर्षीय मासूम भाई को भी आरोपी ने जिंदा नहीं छोड़ा। पुलिस के अनुसार, अपनी करतूत उजागर होने के डर से उसने बच्चे की भी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पास के गड्ढे में फेंक दिया। आरोपी की इस हैवानियत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

एसआईटी जांच में खुला राज, आरोपी गिरफ्तार
30 मई को दोनों बच्चों के लापता होने के बाद परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और लगातार छापेमारी के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त स्कूटी और प्लास्टिक का बोरा भी बरामद कर लिया है। यह घटना पूरे समाज के लिए एक दर्दनाक और शर्मनाक चेतावनी बनकर सामने आई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !