Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-03

International News टेक्सास में भारतीय तिरंगे के अपमान का वीडियो वायरल, भारतीय समुदाय में नाराजगी

Jamshedpur Sonari Crime : सोनारी में नवमी की रात उपद्रवियों ने मचाया उत्पात, कई कारों के शीशे तोड़े, देखें VIDEO
International News : अमेरिका के टेक्सास राज्य के फ्रिस्को शहर में भारतीय समुदाय को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फाड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना फ्रिस्को सिटी हॉल के बाहर की बताई जा रही है, जहां मौजूद कुछ लोग उसके समर्थन में नारेबाजी और तालियां बजाते नजर आए।

वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किए जाने के बाद तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में कुछ लोगों को भारत विरोधी नारे लगाते हुए भी सुना जा सकता है। वहीं, तिरंगा फाड़ने वाले व्यक्ति का समर्थन करते हुए भी कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं, जिससे भारतीय समुदाय में नाराजगी बढ़ गई है।

बढ़ती भारतीय आबादी को लेकर जताई जा रही थी नाराजगी

बताया जा रहा है कि तिरंगा फाड़ने वाला व्यक्ति इलाके में बढ़ती भारतीय आबादी और भारतीय मूल के प्रवासियों को लेकर असंतोष जता रहा था। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों और व्यक्ति की पहचान को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

भारतीय-अमेरिकी संगठनों ने की कड़ी निंदा

घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कई भारतीय-अमेरिकी संगठनों और समुदाय के लोगों ने इस कृत्य की निंदा करते हुए स्थानीय प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल फ्रिस्को प्रशासन या स्थानीय पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, भारतीय समुदाय के लोग इसे राष्ट्रीय सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !