Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-03

Exam Updates: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 17 और 18 जुलाई को दो पारियों में होगी परीक्षा, 19 जून तक कर सकते हैं आवेदन

Jamshedpur Sonari Crime : सोनारी में नवमी की रात उपद्रवियों ने मचाया उत्पात, कई कारों के शीशे तोड़े, देखें VIDEO
Exam Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC NET) जून 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. फॉर्म जमा करने की शुरुआत के साथ ही परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण तारीखें भी जारी कर दी गई हैं.

17 और 18 जुलाई को सीबीटी मोड में होगी परीक्षा
आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, इस बार जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 17 और 18 जुलाई 2026 को किया जाएगा. यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) यानी ऑनलाइन मोड में संपन्न होगी. परीक्षार्थियों की भारी संख्या को ध्यान में रखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दोनों ही दिन परीक्षा को दो-दो पारियों (शिफ्टों) में आयोजित करने का निर्णय लिया है.

19 जून तक है ऑनलाइन फॉर्म भरने का मौका
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 19 जून 2026 की रात 11:50 बजे तक निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय सीमा से पहले अपना पंजीकरण पूरा कर लें. वहीं, आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने के लिए छात्रों को एक दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है, जिसका भुगतान 20 जून 2026 तक किया जा सकता है.

22 जून से खुलेगी फॉर्म करेक्शन विंडो
फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों से होने वाली गलतियों को सुधारने के लिए एनटीए ने इस बार भी करेक्शन विंडो की सुविधा दी है. अगर किसी छात्र के आवेदन पत्र में कोई त्रुटि हो जाती है, तो वे 22 जून से 23 जून 2026 तक खुली रहने वाली सुधार विंडो के माध्यम से अपने फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकेंगे. इसके बाद किसी भी तरह के सुधार के दावे पर विचार नहीं किया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !