Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-04

Bokaro News : बोकारो में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 700 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Bokaro News : जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माराफारी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राहुल कुमार उर्फ गुड्डू को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से गांजा की पुड़िया, गांजा मिश्रित सिगरेट और नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बोकारो स्टील प्लांट के गेट नंबर-09 के पास मादक पदार्थों की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन गश्ती दल ने उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान युवक के पास से गांजा जैसी सामग्री की पांच पुड़िया बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान 26 वर्षीय राहुल कुमार उर्फ गुड्डू, निवासी दुंदीबाग बाजार के रूप में हुई।

आरोपी की निशानदेही पर गुमटी में छापेमारी

गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दुंदीबाग बाजार स्थित एक गुमटी में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान वहां से करीब 700 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ, गांजा मिश्रित सिगरेट के 76 पीस, एक सिगरेट का डब्बा तथा 4205 रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस संबंध में माराफारी थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी मादक पदार्थ कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी आपूर्ति करता था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !