Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-04

Jamshedpur News: सोनारी के सरिता विहार में अधिवक्ता का फंदे से लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Jamshedpur News: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के सरिता विहार में गुरुवार सुबह अधिवक्ता कृष्ण कुमार लाल (50) का शव फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वह जमशेदपुर कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे.

परिजनों ने सुबह जब उन्हें इस हालत में देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलने के बाद सोनारी थाना की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. अधिवक्ता कृष्ण कुमार के अचानक निधन की खबर से जमशेदपुर के अधिवक्ता समाज में शोक की लहर है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !