Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-04

Seraikela News: NIT जमशेदपुर में इंटर्नशिप विवाद पर पॉलिटेक्निक प्राचार्य का पक्ष:- कैलेंडर के तहत 8 जून से तय है ट्रेनिंग, समन्वय की कमी से उपजा भ्रम

Seraikela: गम्हरिया थाना मोड़ स्थित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक समेत राज्य के विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों के विद्यार्थियों की एनआईटी जमशेदपुर में प्रस्तावित समर इंटर्नशिप एवं ट्रेनिंग को लेकर उत्पन्न विवाद पर संस्थान के प्राचार्य बेंजामिन कांडुलना ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि पॉलिटेक्निक संस्थानों की सभी शैक्षणिक गतिविधियां राज्य सरकार द्वारा निर्धारित अकादमिक कैलेंडर के अनुरूप संचालित होती हैं।

राज्य सरकार के कैलेंडर के अनुसार तय है प्रशिक्षण कार्यक्रम
प्राचार्य ने बताया कि राज्य सरकार के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार 8 जून से एनआईटी जमशेदपुर में दो सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए समर ट्रेनिंग और इंटर्नशिप कार्यक्रम निर्धारित है। इसी निर्धारित कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों का चयन किया गया था और प्रशिक्षण की तैयारियां पूरी की गई थीं।

एमओयू के तहत 500 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने पर बनी थी सहमति
बेंजामिन कांडुलना ने कहा कि एनआईटी जमशेदपुर प्रबंधन के साथ हुए एमओयू (समझौता ज्ञापन) के तहत करीब 500 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने पर सहमति बनी थी। इसी आधार पर विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों से विद्यार्थियों का चयन poकिया गया। उन्होंने बताया कि एनआईटी प्रबंधन के साथ समुचित समन्वय नहीं हो पाने और कार्यक्रम को लेकर उत्9पन्न भ्रम की स्थिति के कारण यह विवाद सामने आया है। प्राचार्य ने उम्मीद जताई कि संबंधित सभी पक्ष आपसी समन्वय और संवाद के माध्यम से जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाल लेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के प्रशिक्षण, तकनीकी दक्षता और शैक्षणिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

विद्यार्थियों के हितों की रक्षा पर जोर
उन्होंने कहा कि संस्थान का प्रयास है कि किसी भी परिस्थिति में विद्यार्थियों की पढ़ाई और प्रशिक्षण प्रभावित न हो। सभी संबंधित पक्षों को मिलकर ऐसा समाधान निकालना चाहिए, जिससे विद्यार्थियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण का लाभ मिल सके और उनका शैक्षणिक भविष्य सुरक्षित रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !