Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-04

Ranchi News : झारखंड विमेंस प्रीमियर लीग, पलामू वॉरियर्स की रोमांचक जीत, छोटानागपुर ब्लास्टर्स को 3 विकेट से हराया

Ranchi News : झारखंड विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे दिन खेले गए चौथे मुकाबले में पलामू वॉरियर्स ने छोटानागपुर ब्लास्टर्स को 3 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। 146 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पलामू वॉरियर्स ने 18.4 ओवर में 7 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।


पहले बल्लेबाजी करते हुए छोटानागपुर ब्लास्टर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। टीम की कप्तान शशि माथुर ने 20 गेंदों पर 35 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। प्रियंका सावाइयां ने 28 रन और आन्या वर्मा ने 23 रन का योगदान दिया। वहीं अंतिम ओवरों में देवयानी प्रसाद ने नाबाद 32 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

पलामू वॉरियर्स की ओर से इशिका दीपक, आकांक्षा तोप्पो और शिखा ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि कप्तान अश्वनी कुमारी को एक सफलता मिली।


मध्यक्रम ने संभाली पारी, चांदमुनी पूर्ति बनीं जीत की नायिका


146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पलामू वॉरियर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन मध्यक्रम की बल्लेबाजों ने टीम को संभाल लिया। ईला खान ने 40 रन और सोनिया ने 47 रनों की शानदार पारी खेलकर जीत की नींव रखी।

मुकाबले के अंतिम चरण में चांदमुनी पूर्ति ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 29 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर मैदान से लौटीं। उनकी पारी ने पलामू वॉरियर्स की जीत सुनिश्चित कर दी।

छोटानागपुर ब्लास्टर्स की ओर से प्रियंका सावाइयां ने तीन विकेट और लक्ष्मी कुमारी ने दो विकेट हासिल किए, लेकिन उनकी कोशिश टीम को हार से नहीं बचा सकी।

इस जीत के साथ पलामू वॉरियर्स ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है और अंक तालिका में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !