Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-04

Hazaribagh News: हजारीबाग में अवैध कोयला कारोबार पर सीसीएल की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदे तीन ट्रेलर जब्त, तस्करी नेटवर्क पर उठे सवाल

Hazaribagh: सीसीएल क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ सीसीएल सुरक्षा बल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कोयला लदे तीन वाहनों को जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय कोयला तस्करी नेटवर्क को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, सीसीएल के गश्ती दल ने गुरुवार तड़के करीब तीन बजे विशेष अभियान चलाकर तीनों वाहनों को पकड़ा। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वाहनों में अवैध रूप से कोयला लोड कर बाहर भेजा जा रहा था। कार्रवाई के बाद सीसीएल सुरक्षा बल ने इसकी सूचना संबंधित विभागों और स्थानीय पुलिस को दी।

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
मामले में चरही थाना की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में आ गई है। बताया जा रहा है कि जब्ती स्थल थाना से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित था, लेकिन सूचना मिलने के बावजूद पुलिस टीम को घटनास्थल पर पहुंचने में करीब चार घंटे का समय लग गया। पुलिस सुबह लगभग सात बजे मौके पर पहुंची। घटना के बाद वन विभाग की भूमिका को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिन रास्तों से कोयला लदे वाहन गुजर रहे थे, वे वन क्षेत्र से होकर आते हैं। ऐसे में बड़ी मात्रा में अवैध कोयले की आवाजाही पर विभागीय निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

तीन वाहन किए गए जब्त
सीसीएल प्रबंधन ने चरही थाना में लिखित शिकायत देकर ट्रेलर मालिकों और इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जब्त किए गए वाहनों में ट्रेलर संख्या JH 02 BW 4791, ट्रैक्टर-ट्रेलर संख्या NL 01 AD 2507, ट्रेलर संख्या JH 02 BP 4691
शामिल हैं।

जांच से हो सकते हैं बड़े खुलासे
स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि जांच केवल वाहनों तक सीमित न रहकर पूरे नेटवर्क तक पहुंचती है, तो अवैध कोयला कारोबार से जुड़े कई बड़े नाम और तस्करी के संगठित नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !